चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा, संवाददाता। शहर के साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए मंगलवार से मधु बाजार स्थित सनातन धर्मशाला में चार दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन 5 मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोपनो द्वारा सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लोग इस ज्ञान और साहित्य के उत्सव का आनंद ले सकेंगे। पुस्तक मेला का आयोजन समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति व प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण) रांची के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। पुस्तक मेले में प्रतिष्ठित प्रकाशनों की हजारों पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें- चाईबासा में सजा किताबों का संसार, चार दिवसीय पुस्तक मेला 5 से यह जानकारी पुस्तक मेला आयोजन समिति के प्रबंधन्यासी चंद्रभूषण ने दी।

हिंद...