बोकारो, मार्च 27 -- फुसरो। फुसरो स्थित श्री अग्रसेन स्मृति भवन में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए चार दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुक्रवार को उद्घाटन सीसीएल ढोरी जीएम रंजय सिंहा और बेरमो सीओ संजीत कुमार ने किया। जीएम व सीओ ने कहा कि समिति के द्वारा अनगिनत दिव्यांग लाभान्वित हुए हैं और उनका जीवन पहले से आसान हुआ है। ऐसी भौगोलिक परिस्थिति में रहने वाले निवासियों के लिए ऐसे शिविर का आयोजन और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। अतिथियों ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व बैसाखी सहित अन्य सहायक वितरण किया। बेरमो शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यह विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर 30 मार्च तक चलेगा। दिव्यांगों की जांच के उपरांत उन्हें नि:शुल्क जयपुर फुट, कृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.