चार दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण कैंप कल से
पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला तीरंदाजी संघ के नेतृत्व में मेदिनीनगर स्थित शिवाजी मैदान में जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए पलामू जिले के सभी तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए 4 दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 जून से 26 जून तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण शिविर जिले के सभी इच्छुक तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं की पहचान करना तथा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सरधना के देव चौधरी ने जीता रजत पदक तीरंदाजी संघ की पलामू इकाई जिले की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.