सीवान, मार्च 26 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में चार दिनों तक चलने वाले चैती छठ बुधवार को सम्पन्न हो गया। लोगों ने उगते सूर्य को आस्था व भक्ति के साथ अर्ध्य अर्पण कर व्रत का समापन किया। प्रखंड क्षेत्र के शिवाला घाट अकरवा घाट पांडेय घाट मल्लाह घाट पर लोगों ने डूबते व उगते सूरज को अर्ध्य दिया। वही कचनार के सूर्य मंदिर पर भी लोगों ने उगते व डूबते सूरज को अर्ध्य दिया। यहां पर लगभग आधा दर्जन से ऊपर गांव के लोगों ने सूरज मंदिर पर सुरजू उपासना की व अर्ध्य देकर व्रत का समापन किया। प्रखंड क्षेत्र में अमुमन सभी जगह पर छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इस दौरान पुलिस के जवान गस्त लगते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...