बांका, मार्च 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतियों ने चार दिवसीय पर्व की शुरुआत रविवार को स्नान करने के बाद नियम एवं निष्ठा से नई ईंट एवं मिट्टी से बने चूल्हे पर अरबा चावल, कद्दू की सब्जी तथा दाल का प्रसाद बना कर ग्रहण किया। सोमवार को खरना होगा, शाम में व्रती खीर पूड़ी का प्रसाद ग्रहण करेंगी तथा इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। मंगलवार को श्रद्धालू भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे तथा बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में छठ के गीत गूंजने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.