लातेहार, फरवरी 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायतों के सुदृढ़ संचालन को लेकर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ चंदन प्रसाद ने किया। इसमें विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के कार्य एवं दायित्व, ग्राम सभा की भूमिका तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में पंचायत सहायकों के कार्य, अभिलेख संधारण, ऑनलाइन कार्य प्रणाली और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने नियमित ग्राम सभा आयोजित कर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.