फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तपती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग ने शहर में 25 से 29 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में तापमान 46 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है。

गर्मी का असर शहर में सोमवार को सूरज निकलने के साथ गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह छह बजे पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले चार दिनों की स्थिति दोपहर तक तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।...