चार दिन से सूखा पड़ा राजस्थान, अब बादल करेंगे भरपाई? 4 सितंबर से बारिश का नया दौर
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की तैयारी में है। राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाने और बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने 4 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के किसी भी जिले में उल्लेखनीय बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। सितंबर का पहला दिन भी लगभग सूखा रहा। बारिश नहीं होने के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.