बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थानांतर्गत जामडीह पांडेय स्थित दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत दस अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जामडीह पांडेय निवासी सुरेश पांडेय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गत नौ अप्रैल को उनका बेटा शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर आए विपक्षियों ने अपशब्द कहा और दुकान के अंदर घुसकर बेटे को मारने के लिए बाहर खींच लिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित आदर्श पटेल, विकास चौधरी, अनुज मिश्र, अस्मित मिश्र, मनीष सिंह पता अज्ञात और दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में गौरा निवासी विकास चौधरी की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.