चार दिन से लापता वृद्ध का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बरेली, जून 30 -- रिश्तेदारी में आया एक वृद्ध चार दिन से लापता था सोमवार को उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदायूं की तहसील बिसौली के गांव विजयनगला के ओमकार उम्र 50 साल सिरौली के गांव सोना में एक शादी में शामिल होने आए थे और 26 जून को वह लापता हो गए। सोमवार को अलीगंज-सिरौली मार्ग पर उनका शव स्कूल कर्मियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से शव की पहचान कराई तो पता चला की ओमकार मंदबुद्धि के थे। यह भी पढ़ें- चार दिन से लापता वृद्ध का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.