उरई, अप्रैल 22 -- जालौन। संवाददाता रिक्शा चालक पति के चार दिन से लापता होने की सूचना पत्नी ने पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी आरती हालत निवासी ग्राम लौना ने पुलिस को बताया कि उसके पति आकाश (35) रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बीती 18 अप्रैल की सुबह वह घर से रिक्शा चलाने की बात कहकर निकले थे। तभी से उनका पता नहीं है। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। नाते रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां जानकारी करने के बाद भी उनकी कोई सूचना नहीं मिली। पीड़ित महिला ने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आकाश की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.