वाराणसी, फरवरी 17 -- चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के चांदपुर निवासी 26 वर्षीय राजकुमार सोनकर बीते शुक्रवार शाम लापता हो गया। अब तक उसका कहीं पता नहीं चला है। ग्राम प्रधान संजय कुमार सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर का चचेरा भाई राजू रिंगरोड से चन्दौली की ओर जा रहा था। बभनपुरा में गंगा पुल किनारे उसका शर्ट, जैकेट और जूता दिखाई दिया। आशंका है कि वह गंगा में कूदा है। थानाध्यक्ष चौबेपुर इन्द्रेश कुमार ने बताया कि गंगा में उसकी खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...