चार दिन से लापता युवक का शव कर्णावती नदी में उतराया मिला, सनसनी
मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- जिगना,मिर्जापुर । विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी से एक किलोमीटर दक्षिण-पूरब में कठवइयां गाँव के सामने कर्णावती नदी में युवक का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कठवइयां गाँव निवासी 19 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र ललित कुमार बीते चार दिनों से घर से लापता था। पिता ने 26 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिवार वाले भी खोजबीन में जुटे हुए थे। मंगलवार की सुबह दादा चंद्रमणि प्रजापति नदी के किनारे देखरेख में लगे हुए थे। तभी नदी में उतराया हुआ शव देखकर उनके होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो पहचानते देर नहीं लगी। शव देखते ही फफक कर रोने लगे। कुछ ही देर में परिवार एवं गाँव के लोग मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.