चार दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव
बाराबंकी, जून 24 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में बुधवार की सुबह बरखरा तालाब में एक युवक का शव औंधे मंुह पड़ा मिला। वह चार दिन पूर्व घर से किसी काम से निकला था। सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहंुचे तो शव देख सन्न रह गए। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंकी कस्बा के उत्तर टोला करबला रोड निवासी मोहम्मद गुफरान (25) पुत्र मोहम्मद वशीम राइन कैटरिंग का कार्य करता था। जिसकी वजह से वह प्राय: घर से दो तीन दिनों के लिए बाहर चला जाता था। वह पिछले चार दिनों से किसी काम को लेकर बाहर चला गया था। पिता मोहम्मद वशीम ने बताया कि काम के सिलसिले में वह अक्सर दो से तीन दिनों तक घर से बाहर रहता था, इसलिए इस बार भी तीन दिन तक घर न आने पर परिवार ने सामान्य बात समझी। मृतक के छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.