फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। चार दिन से लापता मासूम का शव शनिवार सुबह जंगल में अरहर के खेतों में पड़ा मिला। शव के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोचा है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। तीन थानों का पुलिस फोर्स, एसओजी मौके पर पहुंची। सीओ और एएसपी ने भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाया करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या कर शव फेंका गया है। किशनपुर थाना के लोची का डेरा मजरा इटरौरा निवासी हरिशंकर निषाद का तीन वर्षीय पुत्र अंकुश निषाद बीते 24 फरवरी की शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास खोजबीन की। जंगलों में खोजा लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.