अररिया, जनवरी 6 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत भतखोड़ा पंचायत के वार्ड 14 भैरोपट्टी के एक अधेड़ महिला का शव घर से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम एक बुसखार में संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनो का कहना है कि पिछले चार दिन से घर से लापता थी। जिसको लेकर महिला के पिता ने सोमवार को मुरलीगंज थाना को सूचना दी थी। मंगलवार की सुबह भुसखार से उनका शव बरामद हुआ। बताया गया कि भैरोपट्टी वार्ड 14 निवासी स्वर्गीय मो अजाबुल की पत्नी हिना प्रवीण (32) का शव बरामद हुआ है। उनके घर से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम जीतापुर पंचायत स्थित एक बुसखार से हिना का शव बरामद हुआ है। जानकारी होते हीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन तेज कर दिया। घटना को लेकर लोग तरह की चर्चा कर रहे थे। तब तक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.