कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के इकघर गांव से चार दिन पहले अचानक लापता हो गए बुजुर्ग का शव बुधवार दोपहर बाद करिगांव के पास रजबहे में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की छानबीन शुरू की है। रूरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव के रहने वाले हुकुम सिंह गत 11 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गए थे। तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर उनके पुत्र संतोष ने उसी दिन रात में रूरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके साथ ही परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। बुधवार दोपहार बाद उनका शव करिंगांव के पास रजबहे में पड़ा मिला। लोगों ने डायल- 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसपर रूरा थाने से एसआई दुरबीन सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.