बाराबंकी, मार्च 20 -- मसौली बाराबंकी, संवाददाता। साहब चार दिन हो गए पत्नी घर से निकली थी लेकिन अब तक वापस नहीं आई। यह दर्द भरी फरियाद लेकर एक पीड़ित पति मसौली थाने पहुँचा। हर जगह तलाश कर थक चुके पति की गुहार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मसौली थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी राकेश कुमार की पत्नी अर्चना देवी 40 गत 16 मार्च की शाम लगभग 6 बजे किसी काम से गाँव के भीतर गई थीं। जब देर रात तक वे घर नहीं लौटीं तो परिवार में चिंता का माहौल छा गया। राकेश ने आसपास के घरों रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ भरपूर खोजबीन की परंतु अर्चना देवी का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।चार दिन बीत जाने के बाद भी पत्नी का कोई पता न चलने पर विवश पति राकेश कुमार मसौली थाने पहुँचे और तहरीर देकर पुलिस से पत्नी को खोज निकालने की गुहार लगाई। पीड़ित ...