चार दिन से लापता खनन मुंशी की तलाश जारी
संभल, अप्रैल 18 -- विकासखंड जुनावई के असदपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान एक खनन मुंशी गंगा में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसएस मेजर्स इंफ्राटेक कंपनी को बालू खनन का ठेका मिला हुआ है। इसी कार्य के सिलसिले में खनन मुंशी परवल चौहान उर्फ प्रवीन कुमार, साइड इंचार्ज अशोक पारासरी सहित चार लोग मंगलवार को साइट निरीक्षण के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय परवल चौहान गंगा में डूब गया। घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग नावों और स्टीमर की मदद से भी तलाशी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.