चार दिन से लापता किशोर का शव खलासी नहर में मिला
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र में चार दिन से लापता चल रहे 15 वर्षीय किशोर का शव गंगनहर खलासी में फुलत मार्ग के समीप मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मंगलवार को फुलत मार्ग के समीप खलासी गंगनहर में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर खतौली क्षेत्र के सददीकनगर के लोग भी पहुंचे। मृतक की पहचान अजहद पुत्र वकील के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अजहद चार दिन पूर्व घर से लापता हो गया था, जिसकी सूचना कोतवाली में दी गई थी। यह भी पढ़ें- कटक से युवक का शव आते गांव में मचा कोहराम तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। लापता के बाद से ही परिजन किशोर की तलाश में जुटे थे। कई जगहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.