अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र से लापता किशोरी का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। क्वार्सी क्षेत्र में एक इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि वह अपनी मां व दो बहनों के साथ किराये के मकान में रहता है। 11 मार्च को सुबह 11 बजे वह अपनी मां के साथ कॉलेज से छोटी बहन को घर लेकर आया था। आकर देखा तो मकान की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। कुंडी खोली तो पता चला कि 17 वर्षीय दूसरी बहन घर पर नहीं थी। उन्होंने आसपास व रिश्तेदारों में काफी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...