बक्सर, मार्च 10 -- ब्रह्मपुर। महाराजगंज देवकुली निवासी 57 वर्षीय अर्जुन महतो का चार दिनों के बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। जिससे उनके परिजनों की परेशानी बढ़ते जा रही है। इस मामले में उनके पुत्र अक्षयलाल महतो ने थाने में सनहा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि अर्जुन महतो चार दिन पहले कुआवन मोड़ के पास सुबह में पूजा सामग्री विसर्जन करने गए थे। लेकिन, वापस लौटकर घर नहीं आए। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया। सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.