चार दिन से युवक लापता, अपहरण की जताई आशंका
मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हूआ पैगंबरपुर सत्संग नगर से युवक सुमित कुमार (18) लापता हो गया है। परिवार ने उसके अपहरण की आशंका से दहशत में है। उसकी मां सरोज देवी ने अहियापुर थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि 1 मई की सुबह करीब 10:30 बजे सुमित घर से बुआ के यहां लालगंज के रुसूलपुर पट्टी जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब दो बजे जब वह बुआ के यहां नहीं पहुंचा। सुमित के मोबाइल पर कॉल किया तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त पुनीत के घर पर है, लेकिन उसने स्थान के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उसी दिन शाम करीब 4:00 बजे के बाद से सुमित और उसके दोस्त पुनीत दोनों के मोबाइल बंद हो गए। 3 मई की सुबह करीब 11:44 बजे जब पुनीत के नंबर पर दोबारा कॉल किया गया तो सुमित ने ही फोन उठाया, लेकिन वह बातचीत के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.