औरैया, मार्च 17 -- कंचौसी, संवाददाता। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर के पुरवा महिपाल में रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका पड़ा है, जिससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा और उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया था, जिसकी सूचना उसी दिन विभाग के लाइनमैन और अधिकारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मोटर नहीं चल पा रहे हैं। वहीं मोबाइल चार्जिंग, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण बंद होने से जनजीवन पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.