चार दिन से पेट्रोल पंप पर खड़ा था शराब लदा टेलर, पुलिस ने खोला राज
रामगढ़, अगस्त 9 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। चार दिनों से पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक टेलर पुलिस के लिए आखिरकार राज बन गया। शनिवार को गुप्त सूचना पर मांडू पुलिस ने जब टेलर की जांच की तो उसके डाले में शराब के कार्टन देखकर पुलिस के होश उड़ गए। तलाशी के दौरान 103 कार्टन में रॉयल स्टैग की 1236 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की बोतलों पर 'फॉर सेल इन हरियाणा ओनली' अंकित है। पुलिस ने शराब समेत टेलर को जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार, शनिवार करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप एक टेलर पिछले चार दिनों से खड़ा है।सूचना यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पेट्रोल पंप पर चार दिन से खड़ा था टेलर, डाला खुलते ही निकली शराब की खेप में टेलर में शराब लदे होने की बात कही गई थी। इसके बाद मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार और जेएसआई सुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.