चित्रकूट, अप्रैल 18 -- मानिकपुर, संवाददाता। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष करीब 40 प्रार्थना पत्र पहुंचे। जिनका निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को कमिश्नर ने दिए। एसडीएम से कहा कि निस्तारण रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कमिश्नर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित क्षेत्र में भ्रमण कर जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाएं। इसके बाद कमिश्नर ने पीएचसी बराहमाफी का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट यहां की हालत देख कमिश्नर दंग रह गए। पीएचसी में केव...