शाहजहांपुर, जून 22 -- निगोही। अल्हादादपुर गांव के एक बुजुर्ग का शव नहर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजाराम (60) के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजाराम गुरुवार को बिना बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजन लगातार खेत-खलिहान और रिश्तेदारी में खोजबीन करते रहे। रविवार दोपहर भटपुरा मिश्र और सहदेवपुर के बीच नहर से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- तालाब में उतराता मिला बुजुर्ग का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पहचान के दौरान परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त राजाराम के रूप मे...