चार दिन से घर मे नहीं जला चूल्हा, बेटे की तलाश में पथराई आंखें
देवरिया, मई 26 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। स्नान करते समय शुक्रवार को सरयू में डूबे जयनगर के दो किशोरों में से अमन राजभर का पता अभी तक नहीं चल पाया है। चार दिन से घर मे चूल्हा नहीं जला है। बेटे की तलाश में परिजनों की आंखें पथरा गई है। किशोर की तलाश में चौथे दिन भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ नदी तलाश करती रही, हालांकि सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी तीन दोस्त शुक्रवार को नदी स्नान के लिए घर से निकले। करीब तीन बजे अर्पित राजभर 11 पुत्र पवन राजभर, अमन राजभर 12 पुत्र बबलू राजभर और सुधीर राजभर 14 पुत्र सोमनाथ राजभर निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट सरयू में स्नान करते समय डूब गए। आसपास सब्जी के खेत मे काम कर रहे किसान व नाविको ने एक किशोर सुधीर को बचा लिया। किंतु अन्य दो किशोर डूब गए। शनिवार को अर्पित का शव पैना के निकट मिला। किशोर का पता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.