लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया से गायब हुए युवक का शव चौथे दिन भगहर नाले से बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी रामबाबू का बीस वर्षीय बेटा राज 25 फरवरी की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से बगैर बताये गांव में टहलने के लिए निकला था। जिसके बाद से वह वापस घर नही पहुंचा। तब परिजनों ने गांव व रिस्तेदारों के वहां उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मृतक के बड़े भाई सुभाष और विकास ने बताया कि राज की तलाश 25 फरवरी से की जा रही थी। शनिवार की सुबह तलाश करते समय जमुनिहा गांव से एक किमी दूर भगहर नाले के पास राज की चप्पल पड़ी मिली। चप्पल देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और ग्रामीणों के सहयोग से भगहर नाले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.