चार दिन से अंधेरे में डूबी लोहरौली की आबादी
सिद्धार्थ, मई 8 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के तरहर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोहरौली गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को आए आंधी-पानी के दौरान ट्रांसफार्मर समेत कई बिजली पोल गिर गए थे। इसके बाद से गांव की आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न रहने से ग्रामीणों को रात में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है।मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो गए हैं। गर्मी और उमस के बीच ठप आपूर्ति से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से अब तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद भी बेपटरी बिजली आपूर्ति, ग्रामीण परेशान गांव के बालेदीन, हृदयनारायण, रामकृपाल, रामशब्द पांडेय, रामपाल यादव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.