बरेली, मार्च 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के आखिरी चार दिनों में टैक्स वसूली को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। शासन ने 31 मार्च तक 100 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया है, लेकिन अब तक करीब 30 फीसदी करदाताओं ने टैक्स जमा नहीं किया है।नगर निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो 9 हजार करदाताओं में से अब तक करीब 6 हजार ने ही टैक्स जमा किया है, जबकि 3 हजार करदाता अभी भी बाकी हैं। इसके अलावा सरकारी विभाग और अन्य कॉमर्शियल भवन स्वामी भी कर देने में काफी पीछे हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग ने वसूली अभियान को तेज कर दिया है। टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए अवकाश के दिन भी सभी काउंटर खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं से समय पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.