आगरा, जनवरी 19 -- लखनऊ स्टेशन पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन एवं आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन का निर्णय लिया गया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 12180/79 (आगरा फ़ोर्ट-लखनऊ-आगरा फोर्ट) इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक ऐशबाग स्टेशन से संचालित होगी। ट्रेन ऐशबाग स्टेशन से आगरा के लिए दोपहर 3:55 बजे प्रस्थान करेगी और आगरा की ओर से ऐशबाग स्टेशन पर दोपहर 12.25 पर आएगी। ट्रेन चार दिन लखनऊ जं. स्टेशन नहीं जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.