फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद। शहर में आवारा पशुओं की समस्या पर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। चार दिन चले विशेष अभियान में सड़कों पर घूम रहे 26 पशुओं को पकड़ा गया। सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में भेजा गया है। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर निगम की टीम लगातार क्षेत्रवार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि शहर के कई इलाकों से आवारा पशुओं को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विशेष टीम गठित कर सड़कों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। टीम ने मौके पर पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़कर संबंधित गौशालाओं में भिजवाया। नगर निगम अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.