लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लगातार प्रशासनिक फेरबदल के बीच पुलिस अधीक्षक पद पर एक बार फिर बदलाव किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले नवगछिया की एसपी के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, लखीसराय में बीते कुछ दिनों के भीतर एसपी पद को लेकर तेजी से बदलाव हुआ। चार दिन पहले ही पटना साइबर इकाई में पदस्थापित वैभव शर्मा को लखीसराय एसपी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उसके अगले ही दिन उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया। इससे पहले भी 9 जनवरी को जिले में अवधेश दीक्षित एसपी के पद पर कार्यरत हुए और महज दो महीने में ही उनके लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण वैभव शर्मा को 15 मार्च को जिले के प्रभारी एसपी की जिम्...