चार दिन में दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के सिंगहा खुर्द गांव के पास कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार सोमवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए गांव स्थित अस्थायी गौशाला के पास पिंजरा लगाया था। पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने के प्रयास में सोमवार सुबह करीब तीन बजे तेंदुआ उसमें फंस गया। सूचना मिलते ही रेंजर भूपेंद्र सिंह, वन दरोगा राकेश कुमार गुप्ता समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया।ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास खेतों और आबादी के करीब घूमता दिखाई दे रहा था। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.