चार दिन मनेगा संस्कृति और स्वतंत्रता का उत्सव
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में 12 से 15 अगस्त तक 'रिदम्स ऑफ भारत' का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य शैक्षणिक चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत की समृद्ध सभ्यता और लोकतांत्रिक विरासत का उत्सव मनाना है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी 12 अगस्त को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम संयोजिका केंद्र समन्वयक प्रो. सुतापा दास हैं। पहले दिन बर्धमान विवि के पूर्व कुलपति प्रो. स्मृति कुमार सरकार का मुख्य व्याख्यान होगा। कार्यक्रम में काजी नजरुल विवि (आसनसोल) के प्रो. अमिताव चटर्जी और पूर्व राजनयिक मनजीव सिंह पुरी भी उपस्थिति होंगे। 13 को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 14 को छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता और 15 अगस्त को ध्वजारोहण और पुरस्कार वितरण होगा। यह भी पढ़ें- चित्रों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.