कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 27 जनवरी को पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि एसबीआई, 11 सरकारी बैंक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। बैकों में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक अवकाश होने व 27 जनवरी को हड़ताल के कारण चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं ठप हो जाएंगी। जिससे 450 करोड़ रुपये की क्लियरिंग भी ठप होगी। यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता व संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ने बैंक संघ, वित्त मंत्रालय व मुख्य श्रमायुक्त को 27 जनवरी को बैंकिंग सेक्टर में हड़ताल की नोटिस देते हुए केंद्र सरकार से बैंकिंग इंडस्ट्री में शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.