चार दिन बाद सोनारी के दोमुहानी में मिला एनआईटी छात्र तनवीर का शव
आदित्यपुर, अगस्त 7 -- आदित्यपुर/जमशेदपुर,हिटी। आदित्यपुर में खरकई नदी के आसंगी चेक डैम के पास रविवार दोपहर नहाने के दौरान डूबे एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव गुरुवार को चार दिन बाद सोनारी के दोमुहानी(स्वर्णरेखा नदी) से मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि तनवीर की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पिछले चार दिनों से खरकई नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही थी। नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई। इस दौरान गालूडीह बराज तक कई शव बरामद किए गए, लेकिन सभी शवों के कपड़े पहने होने के कारण उनकी पहचान तनवीर के रूप में नहीं हो सकी। घटनास्थल से तीन किमी की दूरी पर शव मिला। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.