रांची, मई 14 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जीटी सेंटर के पास से रविवार सुबह लापता हुआ किशोर प्रमित रंजन पटेल बुधवार रात करीब आठ बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने की खबर से परिवार और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस ने प्रमित को लोहरदगा जाने वाली रेलगाड़ी में पकड़ा। इसके बाद इसकी सूचना रातू थाना को दी गई। सूचना मिलने पर रातू पुलिस पिस्का स्टेशन पहुंची और किशोर को अपने कब्जे में ले लिया। गुरुवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि प्रमित के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। मामले की जानकारी मिलने पर रांची सांसद संजय सेठ भी परिजनों से मिलकर जानकारी ली थी। बच्चे के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने रातू और रेलवे पुलिस को धन्यवाद दिया। इस संबंध में प्रमित की ...