गुमला, मई 2 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर पुलिस ने चार दिनों से लापता 13 वर्षीय किशोर को शनिवार को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिवार भावुक हो उठा और उसे गले लगाकर राहत की सांस ली। इस दौरान मौजूद जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की आंखें भी नम हो गईं।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार घाघरा थाना क्षेत्र के नोनी गांव निवासी राजेश साहू का पुत्र बंटी साहू चैनपुर में अपने मौसा त्रिलोकी जायसवाल के यहां रहकर बारवे हाई स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता है। 28 अप्रैल को वह स्कूल गया था, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। देर शाम तक कोई सूचना नहीं मिलने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की,पर उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद स्थानीय थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई।
पुलिस की सक्रियता मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.