भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महात्मा गांधी पथ स्थित सीएस कंपाउंड के सामने बरारी वाटर वर्क्स की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के चार दिन बाद रविवार देर शाम जलापूर्ति व्यवस्था बहाल हुई। मिली जानकारी के अनुसार एक टेलीकॉम कंपनी के संवेदक के द्वारा अंडरग्राउंड वायरिंग के कार्य के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन फट गई थी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने के लिए नगर निगम को करीब 100 फीट सड़क की खुदाई कर पाइपलाइन को निकालना पड़ा। कुल तीन पाइप को बदलने के बाद रविवार देर शाम आखिरकार किए गए परीक्षण में सफलता मिली। जिसके बाद शहर में जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि पहले दिन खुदाई के बाद जिस जगह पाइप फटे होने की जानकारी मिली थी उसे शनिवार दिन में ही ठीक कर दिया गया था। पर जैसे ही उक्त ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.