लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- महेशपुर रेंज के नन्दलालपुर गांव के पास बाघ के हमले से हुई मनोज की मौत के बाद वन विभाग को चार दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि वन विभाग ने एक पिंजरा और बढ़ा दिया है और बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ कैमरे भी लगे है। लेकिन बाघ न तो कैमरे मे दिखा और न ही पिंजरे मे आया। वन टीम लगातार काबिंग कर रही है और ग्रामीणों को जागरूकता का पाठ पढ़ा कर सतर्क रहने की अपील कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे थाना हैदराबाद और महेशपुर रेंज के गांव नन्दलालपुर निवासी मनोज कुमार को बाघ ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया था। दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाका थर्रा गया था। घटना होने के बाद से यहां के ऐसे हालात हो गये कि लोगो ने खेत मे जाना तो दूर घर से निकलने मे भी डर लगने लगा था। शाम होते ही लोग घर मे दुबक कर बैठ ...