चार दिन बाद भी लापता पिता-पुत्र का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर किया हंगामा
संभल, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा मलुआ से बुकिंग पर गए पिता-पुत्र के लापता हुए चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज परिजनों और दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद शिकायती पत्र सौंपा और जल्द बरामदगी की मांग की। परिजनों ने बताया कि भिरावटी गांव निवासी नरेश पुत्र विशंभर और उनके पुत्र भीमसेन 2 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे एक फोन कॉल आने के बाद पिकअप लोडर लेकर घर से निकले थे। बताया गया कि गाड़ी में दो अज्ञात व्यक्ति भी सवार थे, जिन्होंने मेरठ के लिए बुकिंग कराई थी। परिवार ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी आखिरी बार एक रिश्तेदार से बातचीत हुई थी। उस समय नरेश ने बताया था कि वे गढ़ टोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.