बलरामपुर, मई 7 -- गौरा चौराहा संवाददाता के अनुसार बीते सोमवार को तेज आंधी और बारिश के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति चार दिन बाद भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। गौरा चौराहा स्थित मुडिला नौबस्ता विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 से अधिक गांवों में बिजली न आने से लाखों की आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा, बेलासपुर, गोविन्दपुर, भोजपुर, पोखरा, सदवापुर, गुलरिहा, ईटई, इटवा, पिपरा, महुआ और जैतापुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। उमस भरी गर्मी में लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से गोह में बिजली आपूर्ति बाधित घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ रहा ...