चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की चोरी की रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- थाना मैलानी क्षेत्र के भरिगवां चौराहे पर स्थित एक दुकान से नल और पानी की मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी और भय का माहौल है। संसारपुर निवासी मुकेश कुमार की भरिगवां चौराहे पर एक दुकान है। उनके अनुसार दुकान के पीछे पानी की व्यवस्था के लिए नल और मोटर लगी हुई थी जिसे 29 मई की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की लेकिन चोरी गया सामान बरामद नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और सामान की बरामदगी की मांग की, लेकिन आरोप है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.