गिरडीह, मई 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के बिहारो गांव के डीलर मनोज सिंह को आवंटन से 4 क्विंटल कम अनाज मिला है। दोबारा वजन कराने पर खुलासा हुआ, मगर 4 दिन बाद भी क्षतिपूर्ति नहीं हुई। डीलर अब कार्डधारियों के आक्रोश से परेशान हैं। दरअसल, बगोदर गोदाम से मनोज सिंह को पूरा आवंटन भेजा गया था। यह भी पढ़ें- डीलर को 4 क्विंटल कम मिला अनाज, चार दिन बाद भी नहीं हुई भरपाईगोदाम से वजन कराने की प्रक्रिया संदेह होने पर मुखिया बंधन महतो और एजीएम संतोष कुमार की मौजूदगी में 20 मई को दोबारा वजन कराया गया था। वजन में 4 क्विंटल अनाज कम निकला था। एजीएम ने मौके पर ही क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया था, मगर शनिवार तक अनाज की भरपाई नहीं हुई। डीलर मनोज सिंह का कहना है कि कार्डधारियों को पूरा अनाज चाहिए। कम मिला तो दर्जनों लाभुकों को कहां से देंगे। उन्हें कार्ड...