बलरामपुर, फरवरी 16 -- तुलसीपुर, संवाददाता। हर्रैय्या-देवीपाटन मार्ग पर लखनऊ पाली क्लीनिक के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गिराया गया पेड़ चार दिन बाद भी सड़क किनारे पड़ा हुआ है। बीते गुरुवार को गिरा यह पेड़ सोमवार तक न हटाए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ सड़क के बिल्कुल किनारे गिरा होने से मार्ग संकरा हो गया है। विशेषकर रात के समय यहां से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक कई दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर चुके हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल पेड़ हटवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सके। निरहू, समीम, छोटू, राकेश कुमार, राधेश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.