बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में चार दिन पूर्व आयी तेज आंधी पानी के बाद अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गैसड़ी व पचपेड़वा विकास खंड सहित कई अन्य क्षेत्रों के करीब 300 गांव के चार लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मैन पॉवर और संसाधनों की कमी के कारण आंधी पानी के दौरान आयी तकनीकी खराबी को अब तक दूर नहीं किया जा सका है। बिजली न होने से लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। संचार सेवाएं भी कई इलाकों की पूरी तरह ठप है। कई जगहों पर आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह बाद भी कई गांवो में नहीं आई बिजली, फसलें प्रभावित पिछले दिनों जिले में भा...