चार दिन बाद भी चोरों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
गाजीपुर, अप्रैल 24 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मौधा गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बीते शनिवार की रात चोरों ने मौधा गांव में छत के रास्ते दो घरों में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली थी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया था और पीड़ित परिवारों ने थाना खानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा न होने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.