जौनपुर, मार्च 11 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर और बाबू पुरवा बड़ागांव में अवैध तरीके से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था और अफसरों को कुछ पता नहीं था। मामला तब खुला जब एक महिला की मौत आपरेशन के बाद हो गई। गुरुवार की देर रात मौत से हड़कंप मचा। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हलचल हुई। तब कहीं जाकर पता चला कि एक रजिस्ट्रेशन पर दो अस्पताल संचालित होता रहा। फिलहाल मां शांति अस्पताल पखनपुर और बड़ागांव में ताला लग चुका है। कथित चिकित्सक राम सुधार यादव को पुलिस ने जेल चुकी है, लेकिन अस्पताल संचालक का पुलिस व स्वास्थ्य महकमा अभी भी पता नहीं लगाया पाया।मृतका के भाई संजय कुमार का कहना है कि संचालक क्षेत्र के ही एक सीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत दन्त चिकित्सक हैं...